गुलशन कुमार बर्थडे स्पेशल : 90 के दशक में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति

Aazad Staff

Entertainment

गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है जिसका नाम मोगुल रखा गया है।

संगीतकार गुलशन कुमार का जन्म पांच मई, 1951 को हुआ था। गुलशन कुमार का प्रारंभिक जीवन बहुत संघर्षों से भरा हुआ रहा है। शुरुआती दिनों में गुलशन कुमार अपने पिता के साथ दिल्ली की दरियागंज मार्केट में जूस की दुकान चलाया करते थे। हालांकि कुछ समय बाद उन्होने दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोली जहां वो सस्ते में गानों की कैसेट्स बेचते थे।

कुछ साल बाद गुलशन कुमार ने खुद का ‘सुपर कैसट इंडस्ट्री’ नामक ऑडियो कैसट्स ऑपरेशन की शुरुआत की काम में लगातार सफलता मिसती चली गई और इन्होने  नोएडा में खुद की म्यूजिक प्रोडेक्शन कंपनी खोली जो टी सीरीज से आज हर घर में प्रचलित हो गई। टी-सीरीज आज भी सबसे प्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडेक्शन कंपनी है।

गुलशन कुमार ने भक्ति गानों से करोड़ो दिलो पर राज किया। आज भी मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर इनकी मधुर गाने की आवाज आपको सुनने को मिल ही जाएगी। गुलशन कुमार ने कई भक्ती गानों के साथ फिल्मी गाने भी गाए है। गायिका अनुराधा पौडवाल के साथ गाए गए गाने को लोग काफी पसंद किया करते थे।

इस कारण की गई थी गुलशन कुमार की हत्या - गुलशन कुमार 1992-93 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से थे। ऐसा माना जाता है कि गुलशन ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड की जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से मना कर दिया था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। बता दें कि 12 अगस्त, 1997 को मुंबई में एक मंदिर के बाहर गोली मारकर गुलशन की हत्या कर दी गयी थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.