अलीगढ़ मर्डर केस: बॉलीवुड, सेलेब्स का फूटा गुस्सा कहा, आरोपियों को जल्द मिले सजा

Aazad Staff

Entertainment

अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की बेहरमी से हत्या का मामला सामने आने के बाद बॉलीवुड में भी आक्रोश की लहर है। सेलेब्स ने इस क्रूर घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द कार्वाई की मांग की है।

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में निर्ममता से की गई ढाई साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आने के बाद से देशभर में आक्रोश है। घिनौनी और भयावह वारदात के पीछे की वजह महज १०.००० रुपये है।  मृत बच्ची के पिता ने १० हजार रुपये का कर्ज लिया था. जब वो उसे नहीं चुका पाया तो आरोपियों ने बच्ची को अगवा कर लिया।  क्षत-विक्षत हालत में उसका शव ४ दिन बाद उसका शव कूड़े की ढ़ेर में मिला। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का गुस्सा फूट पड़ा है। सेलेब्स ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अक्षय कुमार ने इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "बेबी ट्विंकल शर्मा के बारे में जानकर अत्यंत भयभीत, परेशान और नाराज हूं। हम अपने बच्चों के लिए ऐसी दुनिया नहीं चाहते हैं। हम इस जुर्म के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं। ट्विंकल के लिए न्याय।

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी  ट्वीट कर लिखा- बहुत घृणादायी और गुस्सेवाली घटना है। कोई भी शख्स ऐसा कैसे कर सकता है। नि:शब्द।

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लिखा- अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की हत्या और रेप बहुत ही डरावना है। उसके शरीर को विकृत कर दिया। बुराई, अमानवीय और बर्बरता को दिखाया। दोषी को फांसी मिलनी चाहिए। कानून को तेजी से काम करना चाहिए।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखआ - तीन साल की बच्ची के रेप पर गुस्सा है. ये बहुत डरावना, शर्मिंदा करने वाला और शब्दों से परे दुखद है. आरोपी को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए. इस जघन्य अपराध के लिए कोई अन्य सजा नहीं है। मैं बच्ची के लिए न्याय की मांग करता हूं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.