सोनाक्षी सिन्हा पर मुकदमा दर्ज, मुंबई पहुंची यूपी पुलिस

Aazad Staff

Entertainment

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ कटघर (उत्‍तर प्रदेश) पुलिस स्टेशन में आई.पी.सी की धारा ४२० (धोखाधड़ी) और ४०६ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने २०१८ में स्टेज परफॉर्मेंस के लिए २४ लाख रुपए लिए थे लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कटघर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज हुआ है। सोनाक्षी पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कटघर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ आई.पी.सी की धारा ४२० (धोखाधड़ी) और ४०६ के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्‍हें पिछले साल ३० नवंबर को दिल्‍ली में आयोजित इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होना था जिसके लिए सोनाक्षी ने २४ लाख रुपए लिए थे लेकिन सोनाक्षी फीस लेने के बावजूद भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने इसके लिए खुद टैलेंट फुल ऑन कंपनी से करार किया था। प्रमोद ने दावा किया है कि उन्‍होंने सोनाक्षी की निजी सचिव मालविका पंजाबी से बातचीत करने के बाद उनके खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किये थे, लेकिन ऐन मौके पर सोनाक्षी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रमोद ने पुलिस में इसकी शिकायत की। इस सिलसिले में ही यूपी पुलिस मुंबई में उसके जुहू स्थित रामायण बंगलो पर पूछताछ के लिए पहुंची हालांकि वह तब मौजूद नहीं थी। जिसके तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.