पुण्यतिथि राज कपूर : मात्र दस साल की उम्र में ही फिल्मों की दुनियां में रखा था कदम

Aazad Staff

Entertainment

9 साल तक तक बरकरार रहा था नरगिस और राजकपूर का रिश्ता।

हिन्दी सिनेमा में  शोमैन के नाम से करोड़ो दिलों पर राज करने वाले राज कपूर ने आज ही के दिन यानी की 2 जून 1988 को दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन उनकी फइलमें आज भी उनके होने का ऐहसास दिलाती है।

राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 में को महान अभिनेता पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी देवी कपूर के घर पेशावर (तब का भारत, आज का पाकिस्तान) में हुआ था। छह भाई-बहनों में राज कपूर सबसे बड़े संतान थे।

फिल्म '1935 इंकलाब' उनकी पहली फिल्म थी। कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम करने के दौरान डायरेक्टर केदार शर्मा की नजर उन पर पड़ी। उन्होने अपनी फिल्म 'नीलकमल' में अभिनेत्री मधुबाला के अपोजिट राजकपुर को साईन किया। ये फिल्म साल 1947 में आई थी।

महज 24 साल की उम्र में राज कपूर ने डायरेक्शन की तरफ रुख किया। राज कपूर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म 'आग' थी। राज कपूर ने साल 1948 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'आरके फिल्म्स' की स्थापना की थी। राज कपूर के होम प्रोडक्शन के बैनर में कई सारी फिल्में बनी थी हालांकि उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले पहली हिट फिल्म 'बरसात' थी।

कहा जाता है राज कपूर नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। राज कपूर नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे बावजूद इसके राज कपूर नरगिस से कई बार कह चुके थे कि वो उनसे शादी करेंगे। 9 साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को इस बात एहसास हुआ कि राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे। इसके बाद नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.