धर्मेंद्र को पहला ब्रेक देने वाले अर्जुन हिंगोरानी का हुआ निधन

Aazad Staff

Entertainment

हिंदी फिल्मों के अलावा सिंधी फिल्में में भी इन्होने अपनी पहचान बनाई।

बॉलीबुड में ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र को पहला ब्रेक देने वाले अर्जुन हिंगोरानी का निधन हो गया है। वे  92 साल के थे हालांकि उनके निधन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। धर्मेंद्र ने डायरेक्टर हिंगोरानी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, अर्जुन हिंगोरानी, 'वो शख्स जिन्होंने मुंबई में एक अकेले इंसान के कंधे पर अपना हाथ रखा, हमें हमेशा के लिए छोड़कर चला गए हैं. मैं बहुत दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.' इसके साथ ही धर्मेद्र ने अर्जुन हिंगोरानी के साथ अपनी एक फोटों भी ट्वाटर पर पोस्ट की।

जानकारी के मुताबिक 5 मई को अर्जुन हिंगोरानी ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 60 से लेकर 90 के दशक तक अर्जुन हिंगोरानी ने एक से बढ़ कर एक शानदार फिल्में बनाई है। एक्टर धर्मेंद्र को उन्होंने अपनी फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से लॉन्च किया था। वे अपनी शानदार फिल्म कब, क्यों और कहां के लिए भी जाने जाने हैं। इसके अलावा साल 1991 में रिलीज हुई उनकी फिल्म कौन करे कुर्बानी, सहेली, कहानी किस्मत की, खेल खि‍लाड़ी जैसी फिल्मों के लिए उन्हे काफी सराहना मिली थी। निर्देशन के अलावा अर्जुन हिंगोरानी ने एक्टिंग में भी हाथ हाजमाया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.