विवेक ओबेरॉय के विवादित ट्वीट पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन

Aazad Staff

Entertainment

विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवादित मीम सोमवार को ट्विटर पर रीशेयर किया था जिसके बाद विवेक को सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटी से लेकर आम यूजर्स ने विवेक ओबेरॉय को खरी खोटी सुनाई।

लंबे समय के बाद विवेक ओबेरॉय पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह उमंग कुमार के न?िर्देशन में बनी फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बीच लोकसभा चुनाव के एग्?जिट पोल के रुझानों पर एक विवादित मीम शेयर कर विवेक खबरों में बने हुए है।

दरसल मंगलवार को विवेक ने ट्वीटर पर एक मीम शेयर किया जिसमें ऐश्?वर्या राय के साथ उनका, सलमान खान और अभिषेक बच्?चन का जिक्र था। इस मीम के बाद विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पर आलोचनाए होने लगी है। सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए अमिताभ बच्चन ने विवेक को नशिहत तक दे डाली। अमिताभ ने ट्वीट कर लिखा - सोशल मीडिया पर सोच समझ कर ज़िक्र करो , ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से ग़ैर मुनासिब ना हो। बता दें कि विवेक के विवादित ट्वीट से सोनम कपूर, ओमंग कुमार , किर्ती खारबांदा और उर्मिला मातोंडकर जैसी हस्तियों ने नाराजरी जाहिर की है।

हालांकि विवाद बढ़ता देख विवेक ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी और विवादित ट्वीट को हटा दिया। विवेक ने ट्वीट कर लिखा था कि मेरी मंशा किसी को तकलीफ पहुंचाने की नहीं थी। उन्?होंने लिखा कि अगर मेरे मीम को लेकर किसी भी महिला को आपत्?तिहै तो मैं इसके लिए मांफी मांगता हूं और ट्वीट डिलीट करता हूं। लेकिन ये मामला अभी धम नहीं रहा है। इस विवाद की वजह से एक चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन (स्माइल फाउंडेशन) ने विवेक ओबेरॉय को कार्यक्रम से दूर कर दिया। विवेक कोडीएलएफ प्रोमिनाड (DLF Promenade) में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट में शामिल होना था।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.