अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Aazad Staff

Entertainment

उर्मिला मातोंडकर को लोकसभा में भाजपा के गोपाल शेट्‌टी ने हराया था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में दल बदल का सिलसिला शूरु हो गया है और इसी के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है।

उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज होकर अपना इस्तीफा दिया है। उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।

दरअसल, उर्मिला मातोंडकर ने तत्कालीन मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखकर अपनी हार के लिए स्थानीय नेताओं की काबिलियत, कमजोर प्लानिंग, कार्यकर्ताओं की बेरुखी और पैसों की कमी की शिकायत की थी। उन्होंने यह पत्र १६ मई को लिखा था।

इस पत्र में उर्मिला ने अपने चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त चीफ कॉर्डिनेटर सन्देश कोंडविलकर और दूसरे पदाधिकारी भूषण पाटिल और जिला अध्यक्ष अशोक सूत्राले को जिम्मेदार ठहराया था। पत्र में उर्मिला ने कहा था कि उन्होंने जीत के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन कांग्रेस संगठन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई की सीट से लोकसभा चुनाव २०१९ लड़ा था। उन्हेें इस सीट से हार मिली थी।उनको टक्कर देने के लिए भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्?टी थे।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.