थिएटर ने मुझे एक्टिंग से प्यार कराया: रेयांश वीर चड्ढा

Aazad Staff

Entertainment

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अब तक के सफर को साझा करते हुए रेयांश कहते हैं, "सच कहूं तो, लोगों से ज़्यादा घुल मिलना मेरी पर्सनैलिटी नहीं है । मैं स्वभाव से एक इंट्रोवर्ट व्यक्ति हूं।

मनोरंजन इंडस्ट्री प्रतिभाशाली और विभिन्न व्यक्तित्वों से भरी है। और, अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों को इंट्रोवर्ट होने की शायद ही कोई उम्मीद करेगा। लेकिन हमारे कुछ पसंदीदा टेलीविजन सितारे सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते हैं और ऐसा करने से उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है। अभिनेता रेयांश वीर चड्ढा, जो वर्तमान में दंगल टीवी के शो प्रेम बंधन में दिखाई दे रहे हैं, ने हाल ही में एक शक्तिशाली और स्टाइलिश चरित्र के रूप में शो में प्रवेश किया है। वह साझा करते है कि वह एक शर्मीले व्यक्ति है और अभिनेता बनने की उन्हें महत्वाकांक्षा कभी नहीं थी।

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अब तक के सफर को साझा करते हुए रेयांश कहते हैं, "सच कहूं तो, लोगों से ज़्यादा घुल मिलना मेरी पर्सनैलिटी नहीं है । मैं स्वभाव से एक इंट्रोवर्ट व्यक्ति हूं। अभिनय में आने का मेरा कोई प्लान नहीं था। मेरा सफर मॉडलिंग से शुरू हुआ और बाद में जब मैं मुंबई आया, तो मेरे दोस्तों ने मुझे थिएटर में जाने और मंच पर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। और एक बार जब मैंने थिएटर करना शुरू किया, तो मुझे अभिनय से प्यार हो गया और मुझे एहसास हुआ कि मैं इसे अपना करियर बना सकता हूं। लोगों से कैसे मिलना है यह मुझे नहीं पता था क्योंकि में थोड़ा शर्मिला किस्म का इंसान हूं और खुद के साथ वक्त बिताना पसंद करता हूं। "

इस बारे में बात करते हुए कि उन्हें जो भूमिका मिलती हैं, वे उनके पर्सनालिटी से पूरी तरह से अलग होती हैं, वह कहते हैं, "मुझे हमेशा ऐसे किरदार की भूमिकाएं मिलीं है जो एक्स्ट्रोवर्ट हैं और मुझ से बिल्कुल अलग हैं। मुझे याद है कि लोग मेरे पास आते और कहते हैं कि आप अपने ऑन-स्क्रीन चरित्र से अलग हैं (हंसते हुए)। यह एक ऐसी भूमिका थी जिसे मैंने निभाया और यह आवश्यक नहीं है कि मैं वैसा हूं। मुझे लगता है कि यह एक तारीफ है, क्योंकि दर्शकों ने मेरी भूमिकाओं के लिए मेरी सराहना की है।" ऐसा लगता है कि इंट्रोवर्ट होना, रेयांश को आगे बढ़ने से नहीं रोकता है, है ना?

रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।

दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.